WATCH: बॉलिवुड में SRK ने पूरे किए 24 साल, एक नज़र में पूरा सफर...

भिडियो सहितहेर्नुहोस !
Advertisement

मुंबई (26 जून):बॉलिवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान ने फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल पूरे कर लिए। इन 24 साल में शाहरुख़ बने गए इंडस्ट्री के किंग ख़ान और आज के इस स्पेशल दिन पर शाहरुख़ के फैन्स को जश्न मनाने का एक रीज़न मिल गया है।
आज ही के दिन, 24 साल पहले शाहरुख़ ख़ान की पहली हिन्दी फिल्म दीवाना रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म से यंग, चार्मिंग और हैडसम शाहरुख़ ख़ान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और पहली ही फिल्म से अपनी दीवानगी का असर ऑडियंस पर बिखेर दिया था।
फिल्म दीवाना में शाहरुख़ ख़ान को दिव्या भारती और ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार्स के साथ कास्ट होने का मौका मिला। लेकिन एक्टिंग की तरफ शाहरुख़ की दीवानगी ने उन्हें उनकी पहली फिल्म बहुत जल्द ही दिला दी।
इससे पहले टीवी के कई शोज़ में एक्ट कर चुके शाहरुख़ को इंडस्ट्री के गरम धर्म धर्मेंद्र के रेफरेंस पर फिल्म दीवाना के प्रोड्यूसर गुड्डू धनोआ ने सपोर्टिंग एक्टर का रोल दिया था।
अपनी पहली फिल्म में ही शाहरुख़ ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा दिया और फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आपको बता दें कि 1992 में अनिल कपूर की फिल्म बेटा के बाद शाहरुख़ की फिल्म दीवाना को दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बताया गया। जिसने बॉक्स-ऑफिस पर उस ज़माने में 17 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी।
इतना ही नहीं, 1992 में फिल्म दीवाना के म्यूज़िक एल्बम को सबसे ज्यादा बिकने वाले साल के म्यूजिक एल्बम का तमगा भी मिला। आपको बता दें कि शाहरुख़ ख़ान ने अपनी ये सुपरहिट पहली फिल्म कभी नहीं देखी। क्योंकि वो अपने करियर की पहली और आखिरी फिल्म नहीं देखना चाहते।
अपनी पहली ही फिल्म की सुपर सक्सेस के बाद शाहरुख़ ने कभी पिछे मुडकर नहीं देखा और फिर चमत्कार, राजू बन गया जेंटलमेन, डर, करन अर्जुन से होते हुए शाहरुख़ हर साल अपने फैन्स को हिट फिल्मों का तोहफा दिया। जो आज भी बदस्तूर जारी है।
भिडियो सहितहेर्नुहोस !
Advertisement
SHARE

About Unknown

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment