लादेन का बेटा लेगा पिता के मौत का बदला, अमेरिका को दी धमकी

भिडियो सहितहेर्नुहोस !
Advertisement
नई दिल्ली (11 जुलाई): ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा ने अमेरिका को पिता की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। ऑनलाइन पोस्ट एक ऑडियो मैसेज में हमजा ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के खिलाफ अल कायदा की लड़ाई को जारी रखने का वादा किया है।
SITE इंटेलिजेंस ग्रुप के मुताबिक हमजा बिन लादेन की 21 मिनट की यह स्पीच "वी आर ऑल ओसामा" टाइटल से सामने आई है। इसमें हमजा ने कहा है- "हम तुम पर (अमेरिका) हमले करना जारी रखेंगे। हम तुम्हारे देश में और बाहर भी तुम्हें निशाना बनाते रहेंगे। ये फलस्तीन, अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, यमन, सोमालिया और बाकी मुस्लिम देशों के लोगों के खिलाफ जारी तुम्हारे ऑपरेशन का जवाब है।"
उसने आगे कहा कि जहां तक ओसामा बिन लादेन के लिए इस्लामिक देश की तरफ से बदला लेने की बात है तो ये सिर्फ ओसामा की मौत का ही बदला नहीं है, बल्कि ये उनका भी बदला है जिन्होंने इस्लाम की रक्षा की। अल्लाह उन पर रहम करे।

भिडियो सहितहेर्नुहोस !
Advertisement
SHARE

About Unknown

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment