अदालत से रिहा होने पर महिला ने पति के हत्यारे को सरेआम पत्थरों से पीटकर मार डाला

भिडियो सहितहेर्नुहोस !
Advertisement

item-thumbnail कोयंबटूर| 35 साल की एक महिला ने अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए केस के मुख्य आरोपी की दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना कोयंबटूर जिले के कल्लीपालयम इलाके की है। महिला ने एक बस स्टॉप के पास आरोपी को मार डाला। महिला के पति का नाम के. पेरियाथ उर्फ रंगासामी था। एक पत्थर पर सिट पटककर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसके दोस्त एम. रविकुमार को पुलिस ने हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया, लेकिन 14 जून को सबूतों के अभाव में अदालत ने उसे बरी कर दिया। शुक्रवार सुबह रविकुमार एक बस स्टॉप पर खड़ा था। तभी रंगासामी की पत्नी वहां पहुंची और उसने ठीक अपने पति की हत्या के अंदाज में उसने रविकुमार का सिर पत्थर पर पटककर उसकी हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला का नाम पी. सुगुनथामनी है और उसकी उम्र 35 साल है। पुलिस ने बताया कि रविवार कल्लीपालयम गांव का रहने वाला था। उसपर 5 जून 2015 को सुगुनथामनी के पति रंगासामी की हत्या कर देने का आरोप था। रविकुमार एक कैंटरिंग सर्विस के लिए रसोइए का काम करता था। वह और रंगासामी साथ बैठकर शराब पीते थे। रंगासामी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। रंगासामी और उसकी पत्नी की अक्सर लड़ाई होती रहती थी। जब रंगासामी की हत्या हुई, तब भी सुगुनथामनी अपने मायके गई हुई थी। जानकारी के मुताबिक शराब पीने के दौरान रविकुमार और रंगासामी में किसी बात को लेकर झड़प हुई और गुस्से में रविकुमार ने रंगासामी का सिर पत्थर पर दे मारा। रंगासामी की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रविकुमार कथित तौर पर वहां से भाग गया। बाद में पुलिस ने शक के आधार पर उसे गिरफ्तार किया, लेकिन अदालत में आरोप साबित नहीं हो सका और रविकुमार बरी हो गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सुगुनथामनी कल्लीपालयम बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी। सुबह करीब 8.15 बजे एक बस से वहां रविकुमार उतरा। सुगुनथामनी ने उसे देखा और वह रविकुमार से लड़ने लगी। सुगुनथामनी पर आरोप है कि उसने पहले तो रविकुमार को पीटा और फिर उसका सिर एक पत्थर पर पटककर उसे मार डाला। पुलिस ने इस मामले में सुगुनथामनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भिडियो सहितहेर्नुहोस !
Advertisement
SHARE

About Unknown

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment